1 जून 2024 - 07:19
अमानतुल्लाह खान पर बड़ा एक्शन, घर कुर्की करने का आदेश

नोएडा सेक्टर 95 में मौजूदा पेट्रोल पंप कर्मी से हाल में विधायक के बेटे अनस ने मारपीट की थी। वहीं, अमानतुल्लाह खान और उनके पीए पर इल्जाम है कि उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक को धमकाया था। इसके बाद तीनों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी से विधायक अमानुतल्लाह खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। नोएडा पुलिस ने ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे पर पर कार्रवाई तेज कर दी है. इस बीच नोएडा की एक अदालत ने विधायक के घर की कुर्की का आदेश दिया है।

बता दें कि नोएडा सेक्टर 95 में मौजूदा पेट्रोल पंप कर्मी से हाल में विधायक के बेटे अनस ने मारपीट की थी। वहीं, अमानतुल्लाह खान और उनके पीए पर इल्जाम है कि उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक को धमकाया था। इसके बाद तीनों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे को नोएडा पुलिस की कई टीमें तलाश कर रही है। इससे पहले अमानतुल्लाह खान नोएडा के एक कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली थी। इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि विधायक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।